संसार सागर में सहारा✨✨
संसार में हमें किसी का सहारा मिल जाना अच्छी बात है, किन्तु किसी का सहारा बन जाना उससे भी अच्छी बात है। संसार में हर कोई दूसरों से तो सहारा चाहता है मगर दूसरों को सहारा देना नहीं चाहता।
सच्ची शान्ति के लिए किसी बेसहारे का सहारा बन जाना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आप आश्चर्य करेंगे कि जिस आनंद और शांति के लिए हम दर- दर भटके है, जिसके लिए हमने तीर्थों के इतने चक्कर काटे है, आखिर वह आत्मसुख बहुत सस्ते में और आसानी से मिल गया है।
जो व्यक्ति दूसरों को सहारा देता है, उसे अपने लिए सहारा माँगना नहीं पड़ता, परमात्मा स्वतः ही दे देता है।किसी प्यासे को पानी पिलाने का, किसी गिरे हुए को उठाने का और किसी भूले को राह दिखाने का अवसर मिल जाये तो चूकना मत, क्योंकि ऐसा करने से हम बहुत ऋणों से मुक्त हो सकते है ।
जो मनुष्य गायो के लिए गौचर भूमि छोडता है,
उसे प्रतिदिन सौ से अधिक ब्राह्मण भोजन का पुण्य प्राप्त होता है।।
🙏 जय श्री राधे कृष्ण🙏
No comments:
Post a Comment
भक्ति पथ में आपका स्वागत है।।
आपके विचार साजा करने के लिए धन्यवाद।।
कृपया हमारे पेज को Like, Share और ऐसे ही और भी पोस्ट के लिए हमें Follow करें।।
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼