Wednesday, February 8, 2023

हनुमान जी की भयंकर गर्जना

 हनुमान जी की भयंकर गर्जना

ऐसा पढ़ने में आता है की अर्जुन के रथ पर बैठे हनुमान जी कभी कबार खड़े हो कर कौरवो की सेना की और घूर कर देखते तो उस समय कौरवो की सेना तूफान की गति से युद्ध भूमि को छोड़ कर भाग निकलती

हनुमान जी की दृष्टि का सामना करने

का साहस किसी में नही था

उस दिन भी ऐसा ही हुआ था जब कर्ण और अर्जुन के बीच युद्ध चल रहा था

कर्ण अर्जुन पर अत्यंत भयंकर बाणो की वर्षा किये जा रहा था उनके बाणो की वर्षा से श्रीकृष्ण को भी बाण लगते गए

अतः उनके बाण से श्रीकृष्ण का कवच कटकर गिर पड़ा और उनके सुकुमार अंगो पर लगने लगे

रथ की छत पर बैठे पवनपुत्र हनुमान जी एक टक नीचे अपने इन आराध्य की और ही देख रहे थे।

श्रीकृष्ण कवच हीन हो गए थे, उनके श्री अंगपर कर्ण निरंतर बाण मारता ही जा रहा था

हनुमान जी से यह सहन नही हुआ

अकस्मात् वे उग्रतर गर्जना करके दोनों हाथ उठाकर कर्ण को मार देने के लिए उठ खड़े हुए।

हनुमान जी की भयंकर गर्जना से ऐसा लगा मानो ब्रह्माण्ड फट गया हो

कौरव-सेना तो पहले ही भाग चुकी थी

अब पांडव पक्ष की सेना भी उनकी गर्जना के भय से भागने लगी

हनुमान जी का क्रोध देख कर कर्ण के हाथ से धनुष छूट कर गिर गया।

भगवान श्रीकृष्ण तत्काल उठकर अपना दक्षिण हस्त उठाया और हनुमान जी को स्पर्श करके सावधान किया@आशीष पांडेय

रुको ! तुम्हारे क्रोध करने का समय नही है।

श्रीकृष्ण के स्पर्श से हनुमान जी रुक तो गए किन्तु उनकी पूछ खड़ी हो कर आकाश में हिल रही थी

उनके दोनों हाथों की मुठियां बंध थीं, वे दाँत कट- कटा रहे थे और आग्नेय नेत्रों से कर्ण को घूर रहे थे

हनुमान जी का क्रोध देख कर कर्ण और उनके सारथि काँपने लगे और स्वेद धरा चल रही थी दोनों ने दृष्टि निचे कर रखी थी।

हनुमान जी का क्रोध शांत न होते देख कर श्रीकृष्ण ने कड़े स्वर में कहा

हनुमान ! मेरी और देखो, अगर तुम इस प्रकार कर्ण की और कुछ क्षण देखोगे तो कर्ण तुम्हारी दृष्टि से ही मर जाएगा।

यह त्रेतायुग नही है। तुम्हारे पराक्रम को तो दूर तुम्हारे तेज को भी कोई यहाँ सह नही सकता।

तुमको मैंने इस युद्ध मे शांत रहकर बैठने को कहा है।

फिर हनुमान जी ने अपने आराध्यदेव की और नीचे देखा और शांत हो कर बैठ गए



I

No comments:

Post a Comment

भक्ति पथ में आपका स्वागत है।।
आपके विचार साजा करने के लिए धन्यवाद।।
कृपया हमारे पेज को Like, Share और ऐसे ही और भी पोस्ट के लिए हमें Follow करें।।
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

लंका_दहन

 🔥लंका_दहन 🔥     जब रावण की लंका दहन की बात होती है तो सबसे पहले हनुमान जी का नाम आता है ! लेकिन इस बात की जानकारी अब तक किसी को नहीं होगी...