Wednesday, February 8, 2023

बिहारी जी का भक्त

बिहारी जी का भक्त

एक बार बिहारी जी का एक प्यारा भक्त बिहारी जी के दीदार को गया, भक्त बिहारी जी के लिए दो पान ले गया, बड़े प्यार से बड़े स्नेह से उसने वो पान बिहारी जी को अर्पण किये और उस पागल भक्त ने बड़े हक से बिहारी जी को बोला बिहारी जी खुद खाना और थोड़ा सा मुझे भी देना कई घंटे बिहारी जी के पास खड़ा रहा पर बिहारी जी ने पान नहीं दिया बेचारा मायूस होकर वापिस अपने शहर आ गया...

कुछ दिनों बाद वो अपने घर के पास वाले मंदिर में गया तो वहाँ बिहारी जी की आरती हो रही थी वो भी आरती में खड़ा हो गया आरती समापन हुई और उसने जैसे ही पुजारी के सामने प्रसाद के लिए हाथ फैलाया पुजारी जी ने दो पान उसके हाथ में रख दिए पान देख कर पुजारी जी और वो दोनों हैरान रह गए...

पुजारी जी इस लिए हैरान थे के लड्डुओं के थाल में पान आए कहाँ से और वो पागल इस लिए हैरान था क्योंकि ये वही पान थे जो उसने वृंदावन में अपने बांके बिहारी जी को अर्पण किए थे...🌹🌹

🙏 राधे राधे🙏🏼

No comments:

Post a Comment

भक्ति पथ में आपका स्वागत है।।
आपके विचार साजा करने के लिए धन्यवाद।।
कृपया हमारे पेज को Like, Share और ऐसे ही और भी पोस्ट के लिए हमें Follow करें।।
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

लंका_दहन

 🔥लंका_दहन 🔥     जब रावण की लंका दहन की बात होती है तो सबसे पहले हनुमान जी का नाम आता है ! लेकिन इस बात की जानकारी अब तक किसी को नहीं होगी...